Breaking Newsदेशपटनाबिहारमुंगेर

गर्मी के बाबजूद महिलाएं और युवाओं का जोश, मतदान के लिए लगी लाईने। देखे एक्सक्लूसिव फोटो सिर्फ बिहार जनमत पर।


मुंगेर :- मुंगेर के असरगंज, हवेली खड़गपुर और संग्रामपुर में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदाताओ में जोश देखा जा रहा है। चुनाव अधिकारी के अनुसार दोपहर 1 बजे तक संग्रामपुर में 43%, हवेली खड़कपुर में 45% तथा असरगंज में लगभग 40% मतदान हो चुका है। प्रशाशन कड़ी सुरक्षा के बीच नगर निकाय चुनाव संपन्न करवा रहा है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव को लेकर पुलिस अधिकारी के अलावे दंडाधिकारी और जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी पूरी तरह से तत्पर है।

नगर परिषद हवेली खड़गपुर –

नगर परिषद हवेली खड़गपुर में 26 हजार मतदाता है और मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं 25 वार्डों में पार्षद पद को लेकर चुनाव हो रहा है। यहां भी युवाओं और महिलाओं की खासी भीड़ लंबी कतारों में मतदान करते देखी जा रही है। हवेली खड़गपुर में तीन जगहों पर पिंक बूथ बने हैं।

नगर पंचायत संग्रामपुर –

नवगठित संग्रामपुर नगर पंचायत में भी लगभग कुल 12 हजार मतदाता वोट कर रहे है। संग्रामपुर में एक मुख्य पार्षद, एक उप मुख्य पार्षद एवं 12 वार्डों के वार्ड सदस्य के लिए मतदान हो रहा है। नगर पंचायत संग्रामपुर में भी युवाओं और महिलाओं की भारी भीड़ कतारों में दिख रही है।

असरगंज नगर पंचायत चुनाव-

नगर पंचायत असरगंज का चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष हो रहा है। मतदाताओं की लंबी कतारें दिख रहीं है। खासकर युवाओं और महिलाओं का उत्साह देखते बनता है। वही भीषण गर्मी के कारण थोड़ी कम भीड़ दोपहर में दिख रही है।चुनाव में 17 प्रजाइडिंग आफिसर लगाए गए है। गर्मी होते हुए भी आज सुबह 7 बजे से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रहे है। 5 बजे तक नगर पंचायत के 12 वार्डों में बनाए गए 17 मतदान केंद्रों पर 12,033 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है।
वहीं असरगंज में 2 पिंक मतदान केंद्र पर सभी मतदान कर्मी महिलाएं ही है।

देखे सबसे पहले एक्सक्लूसिव फोटो सिर्फ बिहार जनमत पर।

कुणाल भगत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *