Breaking Newsक्राइमदेशपटनाबिहारबेगूसराय

बेगूसराय में अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक को गोली मार किया जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज; जांच में जुटी पुलिस

पटना :- बिहार में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय जिले से आ रही है। जहां जिले के बलिया थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के बांयी आंख में जाकर लगी है। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत बलिया के स्थानीय अस्पताल लाया। जहां उसकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेगूसराय के सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

घायल युवक की पहचान गौतम पासवान, पिता- मनोज पासवान के रुप में हुई है। जो बलिया नगर परिषद् के वार्ड-14 समीप पुरानी दुर्गा स्थान का निवासी है। वही घायल गौतम पासवान के पिता ने बताया की आपसी विवाद को लेकर कल देर रात बेटे का झगड़ा शिवम, शिवा और गोलू से हुआ था। हालांकि, स्थानीय ग्रामीणों की पहल से सभी के बीच सुलह कर दी गयी थी। लेकिन, तीनों अपराधियों ने मिलकर मेरे बेटे को गोली मारकर जान से मारने की कोशिश की है।

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलिया में भर्ती कराया गया। जहां से सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी शाखा से संपर्क स्थापित कर छापेमारी की जा रही है। साथ ही गोली चलाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *