Breaking Newsदेशपटनाबिहार

वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय शंकर मिश्र के निधन पर शोक

वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय शंकर मिश्र के निधन पर शोक

पटना
बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधान पार्षद विजय शंकर मिश्र के निधन पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। आज उनके निधन का सामाचार मिलते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा, मिडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, धनंजय शर्मा उनके पटना सिटी आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विजय शंकर मिश्र 76 वर्ष के थे। वे 1986 से 1998 तक बिहार विधान परिषद के सदस्य दो बार रहे। वे अपने पीछे एक लड़का एवं एक लड़की छोड़ गये हैं।

अपने शोक संदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि विजय शंकर मिश्र एक बेहद सरल और मृदुभाषी व्यक्ति थे। उनके निधन से कांग्रेस परिवार को गहरा दुःख हुआ है। बिहार की राजनीति में उनकी कमी हमेशा खलेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।

बिहार कांग्रेस के प्रभारी श्री भक्त चरण दास, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव श्री तारिक अनवर, कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा एवं सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी उनके निधन को कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

विजय शंकर मिश्रा जी का अंतिम संस्कार कल रविवार को पटना सिटी के सबलपुर घाट पर किया जायेगा।

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, डा0 समीर कुमार सिंह, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, अशोक कुमार, विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रजेश पाण्डेय, सुबोध कुमार, मीडिया विभाग के चेयरमेन राजेश राठौड़, लाल बाबू लाल, जया मिश्रा, कुमार आशीष, असितनाथ तिवारी, ज्ञान रंजन,स्नेहाशीष वर्द्धन, गुंजन पटेल, शशि रंजन, मृणाल अनामय, राज कुमार राजन, ललन यादव, आइ.बी.गुप्ता,राजीव सिन्हा, फ़िरोज़ हसन, अशोक यादव, निरंजन कुमार, रूमा सिंह ने भी विजय शंकर मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *