मुख्यमंत्री ने ‘समाधान यात्रा’ के क्रम में लखीसराय जिले में विकास योजनाओं का लिया जायजा, जीविका दीदियों से किया संवाद
सीएम ने समाधान यात्रा के 22 वें दिन पहुंचे लखीसराय, सीएम ने विकास कार्यों का जायजा लिया. यात्रा के दौरान उन्होंने जिले के शिवसोना गांव में इंजिनियरिंग काॅलेज का भी उद्घाटन किया.


लखीसराय : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ‘समाधान यात्रा’ के क्रम में लखीसराय पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबसे पहले सूर्यगढ़ा प्रखंड के अमरपुर बिरहा सरदार वल्लभभाई की प्रतिमा का अनावरण किया उसके बाद हलसी प्रखंड के शिवसेना गांव में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों से उनके समस्याओं से अवगत हुए और मैदान में लगे सभी स्टालों का जायजा लिया। वही शिवसोना गांव भ्रमण के दौरान सरकार की विकास योजनाओं का जायजा भी लिया। रामनारायण प्लस टू उच्च विद्यालय स्थित तालाब का विधिवत उद्घाटन करते हुए तालाब को जीविका दीदी ग्राम संगठन को सौंपा ।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले में घुमकर विकास कार्यों का जायजा लिया. मुख्यमंत्री अमरपुर से हलसी प्रखंड के शिवसोना गांव पहंचे. जहां उन्होंने नवनिर्मित महाविद्यालय इंजिनिरिंग काॅलेज का उद्घाटन किया और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर इसके बाद वृक्षारोपण किए. वहां से निकलने के बाद साढ़े तीन बजे सीएम शिवसोना गांव पहूंचकर जिला प्रशासन के द्धारा लगाये गये स्टाॅल और प्रर्दशनी का निरीक्षण किए.

सीएम नीतीश कुमार शिवसोना गांव के गली-नली योजना सहित सड़क को देखे, इसके साथ-साथ लोगों के समस्या का सामाधान पर वार्तालाप को लोगों की बातों को सुना. शाम चार बजे सीएम रामनारायण प्लस टू उच्चविद्यालय के आगमन के तत्पश्चात उच्च विद्यालय स्थित दो तालाब को मछली पालन के लिए जीवीका दीदी ग्राम संगठन को सौंपते हुए इसके लाभ को बताया.
वही, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में शराबबंदी लागू कर बिहार में बापू के सपनों को साकार किया है। शराबबंदी के बेहतर परिणामों का श्रेय उन्होंने नारी शक्ति को दिया। बिहार में शराबबंदी को एक बड़ा सामाजिक आंदोलन बताया गया। सीएम समाधान यात्रा के दौरान महिला उत्थान और शराबबंदी के प्रयास पर विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष 2006 में महिलाओं को पंचायती राज व्यवस्था एवं नगर निकाय के चुनाव में 50% की भागीदारी बिहार में दी जा रही है । सीएम ने कहा कि सत्ता संभालने के बाद सबसे पहले समाज में बेटियों का आगे लाने का प्रयास शुरू किया था। साधन के अभाव में बेटियों को स्कूल में अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाती थी। हाई स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों को मुफ्त पोशाक एवं साइकिल देने की योजना की शुरुआत की इसके बाद फिर छात्रों को भी साइकिल दी गई। यह योजना पूरे देश भर में इस तरह की पहली योजना थी।
लखीसराय जिले में विकास कार्यों का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शेखपुरा जिले के लिए निकल गये. सामाधान यात्रा के दौरान सीएम ने कहा कि आज बिहार के तमाम जिलों में जाकर लोगों की समस्या और उनके निदान सहित जिला पदाधिकारी के द्धारा किए गए विकास कार्य को देखा, फिर लोगों से मुलाकात कर विस्तृत जानकारी ली.



