
भारत विकास परिषद शाखा बाढ़ द्वारा बांटे गए कंबल
बाढ़–अथमलगोला प्रखंड के केदार चक गांव में कंबल वितरण का कार्य भारत विकास परिषद शाखा बाढ़ की तरफ से किया गया। बाढ़ अनुमंडल में भारत विकास परिषद शाखा बाढ़ की तरफ से निरंतर कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही लोगों में कोरोना से बचने के लिए इसके उपायों के बारे में भी जागरूकता फैलाया जा रहा है। पिछले वर्ष भी जब कोरोना संकट चरम पर था तो भारत विकास परिषद शाखा बाढ़ की तरफ से निरंतर बाढ़ अनुमंडल में मास्क सैनिटाइजर और साबुन का वितरण किया गया था एवं कोरोना से बचने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया गया था। संस्था के सचिव मुकुंद कुमार ने कहा की भारत विकास परिषद शाखा बाढ़ की तरफ से निरंतर सामाजिक कार्य किए जाते रहेंगे।भारत विकास परिषद दक्षिण बिहार प्रांत के संस्कार प्रमुख प्रोफ़ेसर साधु शरण सिंह सुमन ने कहा कि बाढ़ शाखा पूरे दक्षिण बिहार प्रांत में अच्छा काम कर रही है इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राजीव रोशन एवं समन्वयक घनश्याम जी भी मौजूद थे।