बिहार STF को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार इनामी रोहित यादव को कोलकाता से किया गिरफ्तार।

MADHUBANI : बिहार एस. टी.एफ. के विशेष टीम के द्वारा मधुबनी जिला का 50 हजार रूपये का ईनामी एवं कुख्यात अपराधकर्मी रोहित यादव को गिरफ्तार किया है। इसके विरूद्ध मधुबनी जिला के विभन्न थानों में हत्या, लूट, डकैती एवं रंगदारी के कई कांड दर्ज है। रोहित यादव को पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। कोलकाता में जब छापेमारी कर इसे पकड़ा गया तो 10 लाख रुपए कैश भी बरामद किया गया। इसका एक मोबाइल भी जब्त किया गया है।
दरअसल, बिहार एसटीएफ को सूचना मिली थी कि मधुबनी का कुख्यात बदमाश रोहित यादव कोलकाता में छिपा हुआ है। प्राप्त सूचना के बाद एसटीएफ की स्पेशल टीम का गठन किया गया और टीम ने कोलकाता जिला के तोपसिया थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुख्यात रोहित यादव को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से एसटीएफ की टीम ने 10 लाख रुपए भी बरामद किए हैं। रोहित यादव लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। STF के अनुसार, इसके पास से बरामद कैश मधुबनी के लोगों से रंगदारी के रूप में वसूले गए रुपए हैं। पकड़े जाने के बाद इसे मधुबनी जिले की पुलिस को सौंप दिया गया है। पूछताछ और आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।
वही, गिरफ्तार अपराधी रोहित यादव मधुबनी जिले के राजनगर के रॉटी मोहनपुर गांव का रहने वाला है। अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इसने 18 जनवरी को मधुबनी के ही पंडौल के मोहनपुर गांव के रहने वाले दीपक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात के बाद से वो लगातार फरार चल रहा था। इस वारदात के पहले से भी वो फरार ही रह रहा था। वो पुलिस की गिरफ्त से बचकर रहने के लिए शातिराना प्लान बनाता था। एक जगह पर बैठकर ही अपने इलाके को कंट्रोल करता था। वही बिहार पुलिस ने 9 गंभीर और अन्य आपराधिक मामलो में रोहित यादव को फरार घोषित कर रखा था। करीब 6 महीना पहले सरकार ने रोहित यादव की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इसके बाद से पुलिस सरगर्मी से रोहित को तलाश कर रही थी। इससे पहले पुलिस ने रोहित के घर की कुर्की जब्ती भी की थी लेकिन उसने पुलिस के सामने सरेंडर नहीं किया था।