भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या, वाराणसी के एक होटल में लगाई फांसी

PATNA : भोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली है। भोजपुरी एक्ट्रेस ने रविवार को वाराणसी मे आत्महत्या कर ली। आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में मिला, जहां उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। वह बनारस में ही अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही थीं। आकांक्षा दुबे ने ऐसा किस वजह से किया इसे लेकर फ़िलहाल कोई स्पष्टता नहीं है। वहीं उनकी मौत की खबर मिलते ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग हतप्रभ रह गए।
बता दें कि आकांक्षा भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थीं। अकांक्षा, बहुत कम समय में भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना नाम बना लिया था और वह भोजपुरी इंडस्ट्री का वो जाना माना चेहरा बन गईं थीं। आकांक्षा दुबे ने अपने करियर की शुरुआत सोशल प्लेटफॉर्म टिक-टॉक से की थी। टिक-टॉक पर हिट होने के बाद अकांक्षा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने और फिल्मों में काम किया
आकांक्षा दुबे भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस थीं। आज ही उनका एक गाना पवन सिंह के साथ रिलीज़ हुआ है। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया था और कुछ फिल्में उनकी आने वाली भी थी। बताया जा रहा है कि वाराणसी में बीते रात वो शूटिंग के बाद होटल पहुंची थीं। और सुबह में उनका शव फंदे से लटका मिला।