
बेगूसराय :- बेगूसराय जिले के नावकोठी थाने की पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ तीन नशेड़ी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी रजाकपुर तथा समसा से की गई है। गिरफ्तार नशेड़ी समसा के गुलशन कुमार, नरेश महतो तथा सुबोल कुमार है। वही, थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि रजाकपुर में एक नशेड़ी श्री कृष्ण मेला में नशे की हालत में उत्पात कर रहा है। पुलिस पदाधिकारी प्रशिक्षु एस आई सोनू कुमार सिंह सशस्त्र बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर नशेड़ी गुलशन कुमार को गिरफ्तार किया।
वही, पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि समसा के शराब धंधेबाज सुकुल कुमार के यहां अंग्रेजी शराब पी है। उसकी निशानदेही पर समसा में सुकुल कुमार के यहां छापामारी करने पहुंचे तो दो आदमी हाथ में झोला लिए भागने लगे। खदेड़ कर पकड़ने पर झोला में पंजाब निर्मित 375 मिली का 11 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। तीनों के मुंह से शराब की गंध आ रही थी। ब्रेथ एनालाइजर से अल्कोहलिक जांच कराने पर शराब पीने की पुष्टि हुई