
बेगूसराय :- बेगूसराय जिले के बरौनी थाना पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर पिपरा देवस गांव से एक व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार पीटीसी जितेन्द्र सिंह ने गुरुवार को गश्ती के दौरान पिपरा देवस गांव वार्ड संख्या -13 में मो. उस्मान के घर के समीप पीसीसी सड़क पर हथियार के साथ घुम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। वही इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बरौनी रजनीश कुमार ने बताया कि अपराध की घटना को अंजाम देने से पहले ही एक अपराधी को देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवस गांव वार्ड संख्या -13 निवासी मो. तौफिक के 34 वर्षीय पुत्र मो. मोकीम है।