
बेगूसराय :- बेगूसराय जिले के शाहपुर थाने की पुलिस में थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर शराब पीकर हंगामा मचा रहे एक शख्स समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में शाहपुर थाने की अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की शाहपुर निवासी मोहम्मद नसीम शाह शराब पीकर हंगामा कर रहा है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे शाहपुर निवासी मुहम्मद नसीम शाह को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले को लेकर पुलिस नेथाने में केस दर्ज की है। जबकि एक अन्य शराब मामले में दर्ज शाहपुर थाना कांड संख्या 335/ 2023 में फरार चल रहे दो आरोपित को भी गिरफ्तार किया गया है।



