Breaking News

आयुष हत्याकांड का खुलासा देखिए पुलिस अधिकारी ने किसे किया गिरफ्तार।।

आयुष हत्याकांड मामले में 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज , प्रेमिका और मां सहित छह लोगों को भेजा गया जेल.

निभाष कुमार,
शंभूगंज,बांका
बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड स्थित गुलनी गांव के चर्चित छात्र आयुष हत्याकांड मामले में पुलिस ने घटना का पटाक्षेप कर लिया है। प्रेम -प्रसंग के चलते छात्र आयुष कुमार की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई । इस घटना में मृतक की मां नीधू सिंह ने गुलनी के 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसमें पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी में अभिराम सिंह की पुत्री अमृता सिंह , पत्नी वंदना देवी , पुत्र आयुष कुमार के अलावा अंकित कुमार , मोनू कुमार , मृत्युजंय कुमार शामिल हैं। जबकि नामजद भोला सिंह , प्रेमशंकर उर्फ शनिवार सिंह , अनंत सिंह एवं अजित उर्फ झाखो सिंह फरार है। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष कुमारी सिया भारती ने बताया कि जल्द ही फरार आरोपितों की गिरफ्तारी होगी ।

सभी आरोपितों के मोबाइल कुंडली खंगालने से मामले का हुआ पर्दाफाश – प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष कुमारी सिया भारती ने बताया कि कांड की योजना पहले से तैयार हो रही थी । युवती के मोबाइल के साथ अन्य युवकों का मोबाइल खंगाली गई तो मोबाइल मे एक साथ कुछ पल के अंतराल में कई चैटिंग और संदेश ऐसा मिला जो गंभीर कांड की ओर इंगित करता है । प्रेम प्रसंग में योजनाबद्ध तरीके से छात्र की हत्या हुई है। बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपितों को जेल भेजा गया है। हत्याकांड की गहराई से जांच हो रही है।
घटना के बाद नागा टोला के पुरुष घर छोड़ कर हुए फरार – आयुष हत्याकांड के बाद नागा टोला के लगभग सभी घरों के पुरुष घर छोड़कर फरार हो गया है। कई घरों में ताला लटक गया है। महिलाएं भी सहमी हुई हैं। गांव के हरेक चौक – चौराहे पर हत्याकांड की चर्चाएं हो रही है। गांव के कई बुजुर्गों ने बताया कि आज तक इस तरह की कभी घटना नहीं हुई थी ।
बदले की आग में जल रहे आयुष के स्वजन – आयुष हत्याकांड से ननिहाल श्यामानंद उर्फ सरदार सिंह के अलावा गांव जमुआ में भी स्वजनों में आक्रोश है। चर्चा है कि पीड़ित परिवार बदले की आग में जल रहे है। यदि पुलिस – प्रशासन शिथिल हुई तो कभी भी बड़ी घटना घटित होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस गांव में कैंप कर रही है।
मुंगेर जिले के जमुआ निवासी पलन सिंह के 16 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार का अपने ननिहाल गुलनी में नागा टोली के युवती अमृता से प्रेम – प्रसंग चल रहा था । आयुष तो अमृता को दिलोजान से प्रेम करता रहा , लेकिन उसको यह पता नहीं था कि अमृता सिर्फ दौलत से प्यार करती है। दुर्गा पूजा में प्रेमिका से मिलने आयुष रांची से ननिहाल आया था । प्रतिमा विसर्जन के दूसरे दिन अमृता के बुलाने पर आयुष मिलने गया था। वहां पहले से घात लगाए लोगों ने आयुष को कब्जे में कर लिया । आयुष को नागा टोला में एक घर में बंधक बनाकर पीट – पीट कर मार डाला । आयुष के पीड़ित स्वजनों के शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर कार्रवाई शुरू किया । पुलिस हमेशा नागा टोला पहुंचती थी , लेकिन आयुष को खोज करने में विफल रही । बुधवार की शाम जब पुलिस का अधिक दवाब पड़ा तो अगले दिन सूना देख आरोपितों ने शव को खर्रा नदी किनारे गड्डे में फेंक दिया । गुरुवार को दिनभर काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *