देशपटनाबिहार

किसानों का धान खरीद नहीं किए जाने से गुस्साए किसानों पैक्स के प्रांगण में किया बैठक।

किसानों का धान खरीद नहीं किए जाने से गुस्साए किसानों पैक्स के प्रांगण में किया बैठक।

बेगूसराय :-किसानों का धान खरीद के लिए सरकार तरह-तरह की घोषणा करती है लेकिन सरजमीं पर ढाक के तीन-पात वाली कहावत चरितार्थ हो रही है।उक्त बातें आज राटन पैक्स के प्रांगण में विक्षुब्ध किसानों की बैठक को सम्बोधित करते हुए भाकपा बखरी सहायक अंचल मंत्री जीतेन्द्र जीतू ने कहा। उन्होंने आगे कहा कि सरकारी घोषणा के अनुरूप 15 फरवरी तक ही किसानों से धान खरीद हेतु समय सीमा निर्धारित है लेकिन राटन पंचायत के किसानों का धान खरीद के लिए बखरी बीसीओ द्वारा अभी तक कोई व्यवस्था नही किया जाना किसानों के साथ क्रूर मजाक है।यदि अविलंब किसानों से धान खरीद नहीं किया गया तो किसान सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिये बाध्य होंगें,विधि व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होगी तो सारी जबाबदेही प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदादिकारी बखरी की होगी।पैक्स अध्यक्ष जितेन्द्र महतों ने कहा कि यहां पैक्स गोदाम में पीडीएस का राशन भी रहता है, जिसके चलते यहां धान खरीद करने का आदेश नही दिया जा रहा है, लेकिन यह समस्या का समाधान नही है, किसी न किसी पैक्स में टैग करके किसानों का धान खरीद किया जाना चाहिये,नही तो किसानों का धान घर मे ही सड़ जाएगा।बैठक गुमतिपार से किसान महादेव महतों,किशुनदेव महतों,लक्ष्मण महतों, चक्करघट्टी से ललित यादव,लक्ष्मण यादव,सिकंदर यादव,राटन से संजय महतों, अरविंद महतों,महादेव साहू,अशोक साहू,उदनचक से रितिनंदन यादव,जयकांत यादव,जयजय राम यादव,भवानीपुर से चंद्रभूषण साहू,राजकुमार महतों,राजो महतों,राजाराम महतों,बगरस से विक्रांत कुमार आदि किसानों ने एक स्वर से धान खरीद किये जाने हेतु पदाधिकारियों से आवश्यक कदम उठाने की मांग किया,अन्यथा हमलोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।बैठक में राटन पंचायत मुखिया प्रतिनिधि सुरेश राम,सरपंच प्रतिनिधि बाला पासवान, उपमुखिया अजित कुमार ने कहा कि किसानों की समस्या का जल्द से जल्द निराकरण करने हेतु प्रसाशनिक पदादिकारी ध्यान दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *