Breaking Newsज्योतिषदेशपटनाबिहारमनोरंजनविदेश

बिहार से निकलकर जापान भी पहुच गया काँवर यात्रा, देखे जापान के काँवर यात्रा की वीडियो।

मुंगेर,

बिहार में विश्व श्रावणी मेला को लेकर कई तैयारियां की गई थी।पूरे सावन बाबा अजगैबीनाथ से वोद्यनाथ धाम तक विशेष तैयारीयां की जाती है। बिहार से झारखंड बाबा नगरी तक कच्ची काँवरिया पथ पर कई राज्य एवम विदेश से भी लोग पैदल चलकर बाबा को जल चढ़ाने बाबा धाम जाते हैं । इसकी प्रसिद्धि का असर अब देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी देखने को मिल रहा है। जापान में पहली बार धूमधाम से निकाली गयी है कांवड़ यात्रा।

बाबा भोलेनाथ की भक्ति में सभी भक्त रमे हुए हैं। हर तरफ शिव के भजन एवं मंत्र से वातावरण चहुओर गुंजायमान हो रहा है। विदेशों में भी बाबा भोलेनाथ के भक्त सावन के पावन महीने में बाबा भोलेनाथ की भक्ति रूपी सागर में डुबकी लगा रहे हैं। जिसका उदाहरण जापान की राजधानी टोक्यो में देखने को मिल रहा है।

सावन में होने वाली कांवड़ यात्रा की चर्चा विदेशों में भी सुर्खियां बटोर रही है। रविवार के दिन फुनाबोरि ईसकोन टेम्पल टोक्यो में पहली बार बिहार फाउंडेशन की अगुवाई में भारतीय दूतावास से आए डेप्युटी ऐम्बैसडर श्री मयंक जोशी को बिहार फ़ाउंडेशन की तरफ़ से ज्योति एवं अपराजिता ने तिलक लगा कर स्वागत कर कांवर यात्रा का विधिवत शुभारंभ कराया। इस अवसर पर श्री जोशी ने बिहार फ़ाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कावड़ यात्रा एक भाविक अनुष्ठान है जिसमें कर्मकांड के जटिल नियम के स्थान पर भावना की प्रधानता होती है जिसके फलस्वरूप इस श्रद्धा-कर्म के कारण महादेवजी की कृपा शीघ्र मिलने की स्थिति बनती है। यह प्रवास-कर्म व्यक्ति को स्वयं से, समाज से व अपने देशवासियों से परिचित करवाता है। बिहार फ़ाउंडेशन जापान के अध्यक्ष श्री आनंद विजय सिंह ने कहा कि हम सब के प्रयास से विदेश में भी रहकर भारत के सनातन धर्म को जीवंत रखने की यह पहल की गई है। इस काँवर यात्रा में जापान में रह रहे समस्त भारतीय मूल के प्रवासीयों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया हैं। इतना ही नहीं जापान में रह रहे बांग्लादेश के हिंदुओं और नेपाल के हिंदुओं के द्वारा भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था का बख़ूब परिचय दिया काँवर यात्रा को लेकर निभाती हुई नजर आयी! फ़ाउंडेशन के सचिव श्री विकास रंजन ने बताया कि विशेषकर जापान में बांग्लादेश के रहने वाले लोगों ने कांबर यात्रा ने अपना अहम योगदान निभाया। काँवर यात्रा के शुभारंभ को लेकर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में श्री मयंक जोशी डेप्युटी अम्बेस्ट्र भारतीय दूतावास टोक्यो, आनंद विजय सिंह चेयरमैन, सचिव विकास रंजन, डेप्युटी चेयरमैन मुकेश गुप्ता, सहित ज्योति किरण अपराजिता विनोद यादव मुकेश सिंह अरविंद कुमार शंभु अभिषेक पल्लव विवेक कुमार रविंद्र कुमार वर्तिका शरण एवं कई लोग शामिल थे ।

रोहित कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *