
बेगूसराय :- बेगूसराय मे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक मजदूर को कुचल दिया। इससे मजदूर की मौके पर मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के सिमावर्ती दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के खोकसाहा चौक के पास की है। मृतक व्यक्ति की पहचान मंसूरचक थाना क्षेत्र के मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के बहरामपुर वार्ड संख्या 7 निवासी रामेश्वर महतो के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रामेश्वर महतो दलसिंहसराय से बेचने के लिए कंबल और चादर लाकर मंसूरचक में फेरी करते हैं।
वही, परिजनों ने बताया कि आज बाजार से सामान लेकर आ रहे थे। उसी दौरान दूध गाड़ी ने धक्का मार दिया। इससे वह सड़क पर गिर गया और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने रामेश्वर महतो को कुचलते हुए भाग निकला। इससे मौके पर रामेश्वर महतो की मौत हो गई। इस मौत से परिजनों ने नाराज होकर सड़क पर शव को रखकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।
इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने मंसूरचक थाना पुलिस को और दलसिंहसराय थाना पुलिस को दी। घटनास्थल पर दोनों थाने की पुलिस पहुंचकर कैंप कर रही है। फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस के द्वारा लोगों को शांत कराने में जुटे हुए हैं। लेकिन परिजन एवं ग्रामीण मानने को तैयार नहीं है।