Breaking Newsखगड़ियादेशपटनाबिहार
खगड़िया में वज्रपात की चपेट में आने से अधेड़ महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

खगड़िया :- खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पसराहा गांव के चौर बहियार में सोमवार की देर शाम बारिश के दौरान वज्रपात के चपेट में आने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान पसराहा गांव के वार्ड 1 निवासी ईश्वर मुनि की 51 वर्षीय पत्नी कुंती देवी के रूप में हुई है। बताते चले कि महिला चौर बहियार से सरसों काटकर सिर पर बोझा लेकर लौट रही थी। तभी बारिश के दौरान ब्रजपात के चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
वही, मजदूरों की सूचना पर पहुंचे परिजन और पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। पूर्व पंचायत समिति सदस्य रणधीर कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी अंचलाधिकारी को दी गई। थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।।