Breaking Newsदेशपटनाबिहारबेगूसराय

पटना के कंकड़बाग थाने में पूर्व मिसेज इंडिया का हाई वोल्टेज ड्रामा


पटना :- खबर राजधानी पटना से है जहां रविवार की रात को पॉश इलाके कंकड़बाग में सड़क से लेकर थाना तक हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा। मिली जानकारी के अनुसार पटना नगर निगम का चुनाव लड़ चुकी मिस इंडिया श्वेता झा की कार सड़क पर किसी दूसरी गाड़ी के सामने आ गई और उसी के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया दोनों गाड़ियों में से कोई भी गाड़ी पीछे ना करने को लेकर नोकझोंक हुई। इतने में भीड़ जमा हो गई और मिस इंडिया रह चुकी श्वेता जाकर गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी।

वही,सड़क पर वाहन सवार लोगों में नोकझोंक होता देख स्थानीय लोगों ने पूर्व मिसेज इंडिया श्वेता झा की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। वहीं, इस पूरे मामले की जानकारी नगर निगम की पूर्व प्रत्याशी और पूर्व मिसेस इंडिया श्वेता झा ने कंकड़बाग थाने को देने के लिए थाना पहुंची। श्वेता झा ने कंकड़बाग थाने में जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। हालांकि इस दौरान मौके पर मौजूद कंकड़बाग थाने की पुलिस उन्हें बार-बार समझाती रही कि यह पूरा मामला ट्राफिक का है।इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कंकड़बाग थाने लेकर आई, यह ड्रामा पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में होता रहा। इस हाई वोल्टेज ड्रामा के कारण घंटों परेशान रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *