देशपटनाबिहार

पटना में अज्ञात वाहन ने महिला को कुचला, मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर की आगजनी


पटना :- राजधानी पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र के बिशंभरपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने एक महिला को कुचल डाला, जिससे महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आगजनी की है। वहीँ आक्रोशित लोगों ने पटना पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की है।

बताया जाता है कि बिशंभरपुर गांव निवासी रविंद्र नाथ पंडित की 55 वर्षीय पत्नी इंदू देवी रविवार को फूल तोड़कर पैदल अपनी घर जा रही थी। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। परिजन उसे इलाज के लिए आनन-फानन में पीएमसीएच ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

वही, मृतिका महिला की पहचान बिहटा थाना के विशंम्भपुर के निवासी रविन्द्र नाथ पंडित की पत्नी इंदु देवी के रूप में हुई है। मृतिका महिला के मौत के बाद आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर बिहटा-शिवाला मार्ग पर सड़क पर आगजनी करते हुए सड़क जाम कर हंगामा कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने में जुटी हुई है। वही बिहटा थानेदार कहा कि ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात वाहन की खोजबीन जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *