देशपटनाबिहार

सारण के मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित प्रधानमंत्री मातृत्व शिविर में गर्भवती महिलाओं की जांच की गई।

सारण :- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में गुरुवार को प्रधानमंत्री मातृत्व जांच शिविर का आयोजन किया गया। पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण के नेतृत्व में आयोजित शिविर में प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की सैकड़ों गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इस दौरान गर्भावस्था के दौरान होने वाले विभिन्न रोगों से बचाव तथा रोगग्रस्त माताओं को गर्भावस्था के इलाज के लिए चिकित्सक के संपर्क में रहने की सलाह दी गई। शिविर में गर्भवती माताओं का हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ब्लड ग्रुप, एचआईवी, कोरोना समेत गर्भस्त शिशु की गतिविधि को देखा गया।

वही,जांच उपरांत सभी गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम, आयरन,पारासिटामोल व अन्य आवश्यक दवाइयां दी गई। गर्भवती महिलाओं को चिकित्सक डाक्टर एस के विधार्थी ने सलाह बहुत खास बातो का जानकारी देकर महिलाओं को गर्भावस्था में किन किन बातो पर ध्यान देना चाहिए। मौके पर चिकित्सकों के अलावा बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *