Breaking Newsदेशपटनाबिहारराजनीति

तारापुर मे मुख्यमंत्री नीतीश पर जमकर बरसे चिराग।

चिराग उवाच- रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं युवा

26 फरवरी 2022

तारापुर मुंगेर

शनिवार को जमुई के सांसद चिराग पासवान तारापुर में खूब गरजे। आज अपने संसदीय क्षेत्र के तारापुर विधान सभा के एक दिवसीय दौरे पर चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार वे ससमय अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे जहां तारापुर अफजल नगर खुदिया नहर मोड़ के निकट पूर्व मुखिया शशि कुमार सुमन व वहां के नागरिकों द्वारा उनका भव्य अभिनंदन किया गया। उसके बाद वह पडभाडा पंचायत के अंतर्गत गोरगावा में सांसद निधि से निर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन करने के उपरांत गांव में अवस्थित काली स्थान में एक सभा को भी संबोधित किया। उसके बाद वे सीधे असरगंज बाजार में स्थित सरस्वती स्थान में एक महती जनसभा को संबोधित किया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड लोजपा रामविलास के अध्यक्ष शंभू मंडल ने की। सभा को संबोधित करते हुए श्री पासवान ने कहा कि आज बिहार बदहाली से गुजर रहा है। बिहार में अच्छा कम, बुरा ज्यादा हो रहा है। बिहार में जो विकास होना चाहिए वह आज तक नहीं हो सका। यहां मूलभूत संरचना का अभाव है। इन्होंने नई पीढ़ी को बर्बाद कर रख दिया है। प्रदेश में शिक्षा और रोजगार बदहाल है। मोतियाबिंद के ऑपरेशन के नाम पर मुजफ्फरपुर में आंखें निकाल ली जाती है और खुद मुख्यमंत्री मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने दिल्ली के अस्पताल जाते हैं। आप सोच सकते हैं कि यहां स्वास्थ्य की व्यवस्था क्या है? सभी पुराने कारखाने बंद हैं और नया लगा नहीं जिम्मेदार कौन? मुख्यमंत्री जी पहले प्रधानमंत्री मटेरियल के नाम पर लोगों को ठगा, अब चले हैं राष्ट्रपति बनने। आगे उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजगार की आवश्यकता है किसान मजदूर बदहाल हैं। इस व्यवस्था को बदलने के लिए नए मुख्यमंत्री की जरूरत है। आने वाले समय में विकास और बदलाव की जरूरत है। मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज ना यह सिर्फ और सिर्फ शराबबंदी पर सारा ध्यान केंद्रित किए हैं। सभा को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मिथिलेश कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव संजय पासवान ने भी संबोधित किया। आगे श्री पासवान ने कहा कि पिछले 8 साल में मैं ईमानदारी से क्षेत्र में विकास के लिए लगातार तत्पर हूं। मात्र सांसद होने से विकास नहीं होता इसके लिए इच्छाशक्ति होनी जरूरी है। मैं लगातार बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के मुद्दे पर काम कर रहा हूं। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि फैसला आपके हाथ में है बदहाल बिहार चाहिए या विकसित बिहार चाहिए।


इसके बाद सांसद संग्रामपुर मोर पर अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया, जहां प्रखंड प्रमुख सुधीर दास एवम दलित सेना के रविन्द्र पासवान ने सांसद का स्वागत किया फिर संग्रामपुर चौक महावीर स्थान पर कुसमार पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार भगत,प्रमुख व्यवसायी कुश केशरी , मुंगेर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के मंत्री पशुपतिनाथ भगत, प्रभात भगत , वरुण सिन्हा आदि जनता ने सांसद का स्वागत माला पहनाकर अभिनंदन किया एवम संग्रामपुर के विकास के पहलुओं पर ज्ञापन सौंपा।
तारापुर दौरे पर चंद्र शेखर चौधरी सांसद प्रतिनिधि लोजपा रामविलास के प्रखंड अध्यक्ष शंभू मंडल जयराम मंडल प्रदेश महासचिव रविंदर पासवान प्रदेश महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शोभा पासवान प्रखंड प्रमुख रेनू देवी असरगंज के मुखिया राकेश मंडल मुखिया नीतीश कुमार सिंह संगठन प्रदेश महासचिव प्रणव कुमार उर्फ सीटू जी मनोज कुमार यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे।

शशि कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *