Breaking Newsदेशपटनाबिहार

कांग्रेस ने सादगी से मनाया 73वां गणतंत्र दिवस

कांग्रेस ने सादगी से मनाया 73वां गणतंत्र दिवस

लोकतंत्र को बचाने के लिए फासीवादी ताकतों को रोकना होगा: डॉ मदन मोहन झा

लोकतांत्रिक मूल्यों का गला घोंट, लोकतंत्र को मजबूत नहीं किया जा सकता: डॉ मदन मोहन झा


पटना : देश के 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

उक्त अवसर पर सर्वप्रथम कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी मुख्य संघटक मो. शोएब के नेतृत्व में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

इस अवसर पर डॉ मदन मोहन झा ने उपस्थित कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आजादी के लड़ाई में वीरगति को पाने वाले शहीदों के बलबूते आज हमारा राष्ट्र लोकतांत्रिक बना है और इस लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक कांग्रेस का कार्यकर्ता दृढ़संकल्पित है। उन्होंने कहा कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों का क्षरण करने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान सत्ता में काबिज सरकार ने लोकतंत्र की मजबूती को कमजोर करने का काम किया है और लगातार कमजोर कर रही है। यह देश वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत पर चलता है। जब देश की आजादी का महत्व समझने वाले नेताओं ने संविधान का निर्माण किया तो उन्होंने देश में सबको साथ लेकर विकास की अवधारणा को समावेशित करते हुए देश की बुनियाद रखी। आज वर्तमान सत्ता प्रतिष्ठान इस मूल ढांचे को तोड़ने पर काम कर रहा है। देश और देशवासियों के आजादी के महत्व को नकारा जा रहा है। सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में पुनः लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना को कांग्रेसजन दृढ़संकल्पित हैं। जब हमारे नेता आमजनता के मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरते हैं या लड़ाई लड़ते हैं तो लोग देर से ही सही उनकी बातों से इत्तेफाक रखते हैं और देश को आज नहीं तो कल यह समझने में देर नहीं करनी चाहिए कि संविधान के अनुसार ही यह देश चलेगा, फासीवाद के सहारे नहीं।

तिरंगे को सलामी देने के बाद राष्ट्रगान का आयोजन हुआ।

इस कार्यक्रम में इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंदन वागची, अनिल कुमार शर्मा, सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, विधान पार्षद डा0 समीर कुमार सिंह,विधायक राजेश कुमार, विजय शंकर दूबे,प्रतिमा कुमारी दास,,मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रजेश पाण्डेय, ब्रजेश प्रसाद मुनन,पूर्व विधायक विश्व मोहन शर्मा, वीणा शाही, बंटी चैधरी, लाल बाबू लाल, जितेन्द्र सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमिता भूषण, डा0 कुमारी ज्योति, जया मिश्रा, अम्बुज किशोर झा, नागेन्द्र कुमार विकल,सौरभ सिन्हा, स्नेहाशीष वर्द्धन, प्रो0 रामायण प्रसाद यादव, अरविन्द लाल रजक, शशि रंजन, आशुतोश शर्मा, शशिकांत तिवारी, मृणाल अनामय, अजय चैधरी, राज किशोर सिंह, सुधा मिश्रा, मो0 शोयब,अजय यादव,,अखिलेश्वर सिंह, सत्येन्द्र कुमार सिंह, वैद्यनाथ शर्मा, राजेन्द्र चैधरी, सुनील कुमार सिंह, मो0 शाहनवाज,राम नरेश चैधरी, ब्रज किशोर सिंह कुशवाहा, गुरूदयाल सिंह, बिन्देश्वरी प्रसाद यादव,निरंजन कुमार, निशांत कुमार सिन्हा, वसी अख्तर,रवि गोल्डन,रेखा देवी, मोनी पासवान, अनिता राम, दुर्गा प्रसाद, मनोज सिन्हा, किशोर कुमार,निधि पाण्डे, रूमा सिंह के अलावे बड़ी सख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *