Breaking NewsGoverrmenceबिहारमुंगेर

मुंगेर में जिलाधिकारी का डर भी बेअसर, पढ़े अब कौन सा कार्यालय मिला बंद।

जिला अधिकारी अवनीश कुमार सिंह द्वारा जिला परिवहन कार्यालय का किया गया औचक निरीक्षण, 10 बजे बंद पाया गया


मुंगेर से बड़ी खबर आ रही है। मुंगेर जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह द्वारा शुक्रवार को जिला परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया उनके पहुंचने पर 10 बजे बंद पाया गया परिवहन कार्यालय और तो और कोई भी पदाधिकारी और कर्मी भी उपस्थित नहीं थे। जिलाधिकारी द्वारा
सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से स्पष्टीकरण करते हुए अगले आदेश तक वेतन स्थगन का आदेश दिया गया है । आपको बता दे कि जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक दिन किसी ना किसी कार्यालय का औचक निरीक्षण जारी है,फिर भी सरकारी कर्मचारी लेट ऑफिस पहुंचने से बाज नहीं आ रहे है।यहां तक कि कार्यालय भी बंद मिल रहा है। ऐसे में सिस्टम पर ही सवाल उठ रहे है।वही जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह की पूरे जिले में तारीफ हो रही है।यहां तक कि राज्य स्तरीय अधिकारी का भी ध्यान इस ओर जा रहा है। ऐसे में
सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। कल ही जिलाधिकारी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचे थे, वहां भी ताला लटका मिला था। अब लोगो में यह चर्चा हो रही है कि क्या अब भी कर्मचारी सुधरेंगे या पहले की तरह ही सब चलता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *