पटना,नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक के खत्म होने के बाद बहुत ही भावुक पल देखने को मिला। वर्षो तक बिहार के मुख्यमंत्री बनकर विकास को अपनी नीति बनाने वाले नीतीश कुमार ने बिहार को अलविदा कर दिया है।नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट की आखिरी बैठक ली और कैबिनेट भंग करने की जानकारी दी।
यह पहले ही तय था कि राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे।इस्तीफा देने के पहले नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई।बैठक में दोनों डिप्टी सीएम के अलावे सभी विभागों के मंत्री और अधिकारी मौजूर थे।इस दौरान माहौल गमगीन था।नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक में अपने इस्तीफा देने की जानकारी मंत्रियों को दी और अंत में कार से अपने आवास निकल गए।आपको पहले ही बिहार जनमत बता चुका है कि भाजपा से मुख्यमंत्री के तौर पर सम्राट चौधरी जी का नाम फाइनल है।वे कल शपथ लेंगे।इसी बीच केंद्रीय कृषि मंत्री सह भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक विशेष विमान से पटना पहुंच चुके है।
कुणाल भगत।