
काँग्रेस नेता सरफराज अनवर के नेतृत्व में महापौर का हुआ नागरिक अभिनंदन
वार्ड 24, 25, 28 और 29 की कांग्रेसजनों ने महापौर को सुनाई अपनी समस्या

दरभंगा :- नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर मुन्नी देवी वार्ड 24, 25, 28 और 29 की कांग्रेसजनों की ओर से जिला महासचिव सरफराज अनवर के नेतृत्व में पुरानी मुंसफी मुहल्ला में अभिनंदन समारोह आयोजित किया , इस अवसर पर उन्हें पाग चादर से सम्मानित किया गया। अपने अभिनंदन से अभिभूत महापौर ने कहां की हमारी इस कार्यकाल में बहुत कम समय बचा हुआ है जिसमें कचरा प्रबंधन, गली नाली सहित छूटे हुए मुख्य सड़क के निर्माण को यथाशीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। अपने स्वागत भाषण में सरफराज अनवर ने दरभंगा को स्मार्ट सिटी बनाने के लिय हर संभव प्रयास करने की मांग महापौर से की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस के नगर अध्यक्ष राजा अंसारी ने शहर की मुख्य समस्या जाम और जलजमाव से लोगो को मुक्ति दिलाने का आग्रह किया। राजद नेता रमाशंकर साहनी ने नाली और जलकर को अतिक्रमण मुक्त करवाने का आग्रह किया।समारोह को वार्ड पार्षद सहिदा तरन्नूम,मो० जावेद, मो० मेराज ,मो. फैज, सुमित जायसवाल, शाहीन कुलसुम, साहिब खान आदि थे , धन्यवाद ज्ञापन अकबर अली खान और नाजिया हसन ने किया। मौके पर वार्डो का महापौर ने भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।



