Breaking Newsदेशपटनाबिहार
वीआईपी पार्टी के तीनों विधायको को भाजपा पसंद है, साहनी की कुर्सी जाएगी।
सबसे बड़ी खबर पटना से VIP के तीनो विधायक विधानसभा अध्यक्ष के पास पहुच गए है। उन्होंने लिख कर दे दिया है कि वे VIP पार्टी छोड़ रहे है, उन तीनो के साथ भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवम रेणु देवी भी है। पार्टी विधायक राजू सिंह, स्वर्णा सिंह और मिश्रीलाल यादव विधानसभा अध्यक्ष के पास जाकर लिख कर दे दिया है। वे तीनों भाजपा के पाले चले गए है, अब विकासशील इंसान पार्टी का कोई जनप्रतिनिधि नही बचा है। लोग अब कयास लगा रहे है कि कुछ ही देर मे मुकेश साहनी को मंत्री पद से भी हटाया जा सकता है।
जब से मुकेश साहनी ने यूपी चुनाव मे भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ उम्मीदवार उतारकर अनपसनाप बोला था तभी से लोग ऐसी ही किसी घटना का इंतज़ार कर रहे थे।
कुणाल भगत