Breaking Newsबिहारमुंगेरसमाज

इंटरनेट प्लेटफॉर्म का प्यार तुम भूल नहीं जाना रे ! इंटरनेट प्लेटफॉर्म के जरिए मिलने वाले प्रेमी युगल की तिलडीहा मंदिर के यात्री शेड में हुई शादी।

क्षेत्र में शादी चर्चा का विषय बन रहा है।


शंभूगंज,बांका
इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्यार करने वाले एक प्रेमी युगल की शादी ग्रामीणों के दवाब पर तिलडीहा के यात्री शेड में हुई । दरअसल बिरनौधा निवासी कपलेश्वर मंडल के पुत्र रंजन कुमार का केशोपुर महादलित बस्ती के जोगेंद्र दास की पुत्री लक्ष्मी कुमारी का इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए प्यार हो गया था। दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि चोरी – छिपे नदी – नहर किनारे मिलने लगे। एक सप्ताह पहले दोनों को प्रेमालाप में मग्न होते ग्रामीणों ने देख लिया । प्रेमी के स्वजनों को जब अंतर्जातीय प्यार का पता चला तो वे शादी करने से पीछे हट गए । स्वजनों के रुख को देख रंजन भी शादी से मुकरने लगे । इस खबर से लक्ष्मी व्याकुल हो उठी । सोमवार की शाम केशोपुर के ग्रामीणों के दवाब पर दोनों प्रेमी युगल को पहले तिलडीहा लाया गया , लेकिन मंदिर प्रबंध समिति द्वारा इस तरह शादी करने से मना कर दी गई । प्रेमी युगल उल्टानाथ महादेव मंदिर पहुंचे । वहां भी निराशा हाथ लगा । अंततः तिलडीहा के यात्री शेड में दोनो की शादी करा दी गई । क्षेत्र में शादी चर्चा का विषय बन रहा है।

Related Articles