अवैध कब्जे को लेकर गोलियों की तडतराहट से थर्राया राजीव नगर का इलाका।।

अवैध कब्जे को लेकर गोलियों की तडतराहट से थर्राया राजीव नगर का इलाका।।
पटना:अवैध कब्जे को लेकर फिर से दो गुटों के बीच राजीव नगर थाना अंतर्गत नेपाली कॉलोनी के मिथिलेश मुखिया रोड में गोलीबारी की घटना सामने आई है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नेपाली कॉलोनी के मिथिलेश मुखिया रोड में दो अपराधी गुट जमा हो गए उनके हाथों में अवैध हथियार थे।पहले दोनों में कहा सुनी हुई,कुछ ही देर बाद दोनों गुट एक दूसरे पर गाली गलौज करते हुए गोली चलाना शुरू कर दी।जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत कायम हो गया।लोग अपने अपने दरवाजे व खिड़कियां बंद करने लगे।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहले गुट में शामिल अपराधियों के नाम विवेक कुमार यादव,जेपी यादव,स्वामी यादव,बिल यादव एवं मुख्तार है।वही दूसरे गुट में शामिल अपराधियों के नाम विकास कुमार पांडेय और भागन तिवारी है।वहां के रहने वाले निवासी के अनुसार अवैध कब्जे को लेकर आए दिन इस इलाके में गोलीबारी की घटना होती रहती है। लेकिन प्रशासन मूक दर्शक बनी रहती है जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद होते रहते हैं।इसकी वानगी की यह है कि आज के हुए गोलीबारी की घटना से भी प्रशासन अनजान बना है और अब तक खबर लिखे जाने तक कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई।आपको बता दें कि पटना के कंकड़बाग थाना अंतर्गत एक युवक को गोली मार दी गई।वहीं कदम कुआं थाना अंतर्गत एक ज्वेलरी के दुकान में बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया।इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं।।