Breaking NewsPatnaबिहार

लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में श्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

राजीव रंजन

पटना :- लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में श्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवा निवृत्त) सैयद अता हसनैन ने श्री सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह लोक भवन में पूर्वाह्न 11.00 बजे आयोजित किया गया।


मंत्रियों के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने वालों में श्री विजय कुमार चौधरी एवं बिजेन्द्र प्रसाद यादव शामिल हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन, केन्द्रीय मंत्री श्री जे०पी० नड्डा, केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केन्द्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह, केन्द्रीय मंत्री श्री जीतनराम मांझी, केन्द्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान, पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष श्री उपेन्द्र कुशवाहा, भाजपा के संगठन महामंत्री श्री बी०एल० संतोष सहित सहित अन्य विशिष्ट अतिथिगण, सांसदगण, विधायकगण, विधान पार्षदगण, गणमान्य व्यक्ति, राजनीतिक कार्यकर्त्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। शपथ ग्रहण के पश्चात् मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को सभी लोगों ने बधाई एवं शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने सभी का आभार जताते हुये उन्हें धन्यवाद दिया।

Related Articles