देशपटनाबिहार

भागलपुर में परीक्षा देकर लौट रहे भाई-बहन को ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

भागलपुर :- भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचल दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। युवती नवगछिया से परीक्षा देने के लिए भागलपुर आई थी और लौटते समय यह हादसा हुआ। हादसे के बाद सेतु बुरी तरह जाम है।

वही, मृतिका की पहचान रंगरा निवासी महेश पंडित की 22 वर्षीय पुत्री मधु कुमारी के रूप में हुई है। वहीं युवक की पहचान जगतपुर निवासी कैलाश पंडित का पुत्र ब्रजेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों ममेरा भाई बहन बताया जा रहा है। दोनों सुबह 8 बजे घर से परीक्षा देने घर से निकले थे। परीक्षा देकर घर वापस जा रहे थे। तभी परबत्ता थाना क्षेत्र में दुर्घटना हो गई। मधु की शादी 5 वर्ष पूर्व भवानीपुर के गोलू पंडित से हुई थी। मृतिका को 4 साल की पुत्री भी है, जिसका नाम संध्या कुमारी है। मधु को पति छोड़ दिया है।
हादसे के बाद विक्रमशिला पुल पर जाम लग गया और दोनों तरफ से भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके बाद जाम हटाने के लिए पुलिस बलों को लगाया गया।

मामले की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंची। दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर मायागंज अस्पताल लाया गया। यंहा से पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। आक्रोशित परिजनों ने जहान्वी चौक को जाम कर दिया है। ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *