Breaking Newsज्योतिषबांकाबिहार

14 जनवरी से आरंभ होने वाले मंदार महोत्सव की तैयारी शुरू।

बौंसी मेला की तैयारी का अधिकारी टीम ने लिया जाएजा.


बौंसी (बांका) ,
पूर्व बिहार के सबसे बड़ा बौंसी मेला सह मंदार महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने प्रभारी जिलाधिकारी सह डीडीसी अंजनी कुमार सिंह एडीएम अजीत कुमार, एसडीएम अविनाश कुमार के साथ मंदार पहुंचे। 14 जनवरी से एक माह तक चलने वाले मेला का आयोजन को लेकर जिला प्रशासन काफी सक्रियता से मेले की तैयारी में जुट गई है। प्रभारी डीएम ने मंदार पहुंचकर तैयारियों के लिए निरीक्षण किया। मंदार में पापहरिणी सरोवर से संवेदक के द्वारा पानी की निकासी की जा रही थी।j करीब 05 लाख श्रद्धालु सरोवर में स्नान करेंगे, इस वजह से उन्होंने अभिलंब लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियन्ता को पापहरनी सरोवर से जल निकासी रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आखिर सरोवर में जल ही नहीं रहेगा तो श्रद्धालु नहाएंगे कहा। मेला के दौरान ठंड को देखते हुए अलाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। संपूर्ण मेला क्षेत्र में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने इसके अलावे चेंजिंग रूम का व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। मंदार मे दिन रात जल रहे हाई मास्ट लाइट को अभिलंब बंद करने का निर्देश नगर पंचायत को दिया। निरीक्षण के दौरान कृषि प्रदर्शनी में कृषि विभाग के किसी भी पदाधिकारी के उपस्थित नहीं रहने पर प्रभारी जिला पदाधिकारी द्वारा खेद व्यक्त किया गया और सभी कार्यों को समय पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। वहीं, मेला ग्राउंड के दक्षिणी हिस्से में अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया। डीटीओ को मेले में आने वाले वाहनों के पार्किंग का समुचित व्यवस्था करने को कहा गया। सभी आवश्यक स्थलों पर बैरिकेटिंग करने एवं ड्रॉप गेट बनाने का निर्देश दिया गया। मेला के दौरान सफा धर्मावलंबियों के आगमन को देखते हुए उनके लिए अलाव, चेंजिंग रूम तथा उनके ठहरने आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर जिला योजना पदाधिकारी बबन कुमार, तेरोअमरेश कुमार शंभू शरण पटेल सीओ कुमार रवि, पीओ संजीव कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

स्कूली बच्चों ने किया मंदार का दीदार-
एम.के पब्लिक स्कूल बौंसी के बच्चों को मंदार के अंतर्गत कामधेनु मंदिर का भ्रमण कराने के लिए कक्षा प्ले से कक्षा अष्टम के बच्चों को लाया गया। जहाँ बच्चे ने मंदार और उसके आस-पास के क्षेत्रों के महत्व के बारे में जाना। बच्चों ने कामधेनु मंदिर के प्राचीन इतिहास के बारे में जानने में रुचि दिखाई। इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर राजीव कुमार सिंह, प्रिंसिपल निजात खान, शिक्षका नेहा कुमारी, रेणु दत्ता, नीलू सपना, श्रुति प्रिया, राजकुमारी, रजनी कुमारी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *