Breaking NewsEducationदेशबिहारभागलपुरमनोरंजन

गणतंत्र दिवस समारोह में नवगछिया की प्रज्ञा भारती झिझिया नृत्य की करेगी प्रस्तुति।

प्रज्ञा बाल बैडमिंटन की राष्ट्रीय खिलाड़ी व नवगछिया जीबी कालेज में बीए पार्ट टू की भी छात्रा है।


राजीव मिश्रा।
भागलपुर। आगामी 26 जनवरी को कर्तव्य पथ नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में नवगछिया निवासी राजेंद्र प्रसाद मंडल-शीला देवी की पुत्री प्रज्ञा भारती झिझिया नृत्य की प्रस्तुति करेगी।यह जानकारी देते हुए नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ के जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि प्रज्ञा बाल बैडमिंटन की राष्ट्रीय खिलाड़ी व नवगछिया जीबी कालेज में बीए पार्ट टू की भी छात्रा है।जय मां भारती नृत्य उत्सव 2025 में 26 जनवरी को कर्तव्य पथ नई दिल्ली में भागलपुर के कलाकार बिहार की लोकनृत्य झिझिया की प्रस्तुति देंगे।प्रज्ञा भारती ने बताया कि इसमें भाग लेने के लिए संगीत नाट्य अकादमी के निमंत्रण पर मंजूषा कला प्रशिक्षण केंद्र बरारी के सभी 15 छात्रा तैयारी में जुट गई है।झिझिया लोकनृत्य कलाकार पूर्व में भी गणतंत्र दिवस प्रदर्शित हो चुका है।प्रज्ञा ने बताया कि झिझिया लोकनृत्य के कलाकार देवरिया में आयोजित संगीत नाट्य अकादमी द्वारा कार्यक्रम में अपनी नृत्य प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है।मालूम हो कि झिझिया नृत्य अंग और मिथिला के सीमावर्ती क्षेत्र का प्रसिद्ध लोकनृत्य है।इसमें अंग और मिथिला दोनों के लोक संस्कृति की झलक दिखाई देती है।नृत्य प्रस्तुति करने वालों में प्रज्ञा के अलावा पल्लवी कुमारी,मानवी कुमारी,कशिश कुमारी,खुशबू कुमारी,पीहू कुमारी,खुशबू कुमारी,छाया कुमारी,सुरभि सुमन,सुप्रिया कुमारी,अंकिता कुमारी,काजल कुमारी,श्रुति राय,वैष्णवी कुमारी व साक्षी राय शामिल है।ज्ञानदेव ने कहा कि पुलिस जिले के इस प्रस्तुति के लिए प्रज्ञा इकलौती छात्रा है।शेष सभी छात्रा/कलाकार भागलपुर जिले के ही विभिन्न प्रखंडों से है।

Related Articles