ॐ शांति ॐ!नववर्ष के पहले दिन शहर का जायजा लेने पहुंचे नए एसएसपी , निकाला फ्लैग मार्च।
भागलपुर के नए एसएसपी हृदयकान्त भागलपुर मुख्य बाजार में फ्लैग मार्च कर वस्तुस्थिति का लिया जायजा।।


भागलपुर,नववर्ष के पहले दिन शहर का जायजा लेने पहुंचे एसएसपी।भागलपुर के नए एसएसपी हृदयकान्त भागलपुर मुख्य बाजार में फ्लैग मार्च कर सही वस्तुस्थिति से वाकिफ हुए। सिटी डीएसपी अजय चौधरी पहले से ही अपनी टीमो को लेकर घण्टाघर पर मुस्तेद थे। जैसे ही एसएसपी ह्र्दयकान्त का काफिला पहुंचा तुंरत एसएसपी वाहन से उतर कर फ्लैग मार्च शुरू कर मुख्य सड़को व रास्ते के बारे में सिटी डीएसपी से जानकारी लेते नजर आए।वही मुख्य चौक खलीफाबाग, वेराइटी चौक,सुजागंज बाजार,स्टेशन चौक होते हुए दवाई पट्टी रोड होते हुए कोतवाली चौक से निकल कर खलीफा बाग होते घण्टाघर पहुचे।इस दौरान जिन जिन रास्ते से एसएसपी गुजरे उस रास्ते में जो भी समस्या दिखा उन सभी समस्याओं को लेकर उन्होंने सीटी डीएसपी को निर्देश दिया।

कई दुकानों द्वारा सड़क पर दुकान लगाने को लेकर हिदायत देते बोले कि आगे यह सब नही सजेगा। वही उन्होंने फ्लैग मार्च के बाद मीडिया के माध्यम से सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी एवं अपराध ,ट्रैफिक, नशा को लेकर साफ कह दिया कि इन सबो को ख़त्म किया जायेगा। उन्होंने कहा जनता ही पुलिस है और पुलिस भी जनता ही है।

उन्होंने आगे कहा कि किसी भी समस्या को तुरंत दूर की जाएगी। नए वर्ष को लेकर उन्होंने सभी से इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।




