Breaking Newsदेशपटनाबिहार

बाढ़ में एक्स्प्रेस ट्रेन से गिरकर एक युवक की हुई दर्दनाक मौत

PATNA : दानापुर रेल मंडल अंतर्गत बाढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 3 के ऊपरी रेलवे पुल के पास साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक 46 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रेल पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लिया और पहचान के लिए रेलवे प्लेटफार्म पर रखा गया।

वही, युवक की पहचान हर्षवर्धन कुमार पिता अर्जुन प्रसाद सिंह के रूप में हुई जो कि नालंदा जिला के बिंद थाना क्षेत्र का रहने वाला था। युवक व्यवसाय करता था और इसी क्रम में वह बाढ़ से बाहर जा रहा था की तभी घटना घटी। रेलवे स्टेशन पर परिजनों द्वारा शव की पहचान होते ही उनके करुण चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। रेल पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद लाश परिजनों को सौंप दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *