Breaking Newsदेशपटनाबिहार

पारस अस्पताल के सहयोग से तख्त पटना साहिब में ओ पी डी सेवा का हुआ शुभारंभ

प्रख्यात डॉक्टर्स की टीम पहुंचकर करेगी निशुल्क जांच,: जगजोत सिंह सोही

PATNA : पारस अस्पताल द्वारा तख्त पटना साहिब में ओ पी डी सेवाएं शुरू की हैं जिसमे पारस अस्पताल के डॉक्टर्स आकर निशुल्क जांच कर इलाज भी करेंगे। इस सेवाओं को शुरू करने से पहले आज तख्त पटना साहिब के कार्यकारी जत्थेदार भाई बलदेव सिंह ने गुरू महाराज के समक्ष अरदास की। इस मौके पर तख्त पटना साहिब कमेटी के प्रधान जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह, सचिव हरबंस सिंह, उपाध्यक्ष गुरुविंदर सिंह सहित अनेक गणमान्य शक्सियते मोजूद रही। प्रबंधक कमेटी ने पारस अस्पताल की समूची टीम का आभार प्रकट किया।

सरदार जगजोत सिंह सोही ने कहा इस सेवा का लाभ तख्त साहिब के सेवादार, ग्रंथी एवं अन्य स्टाफ को तो मिलेगा इसके साथ ही बाहर से आने वाली संगत भी अपनी हेल्थ जांच करवा सकती है।
उन्होंने बताया कि पारस अस्पताल के अलग-अलग विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर्स यहां आकर ओपीडी की सुविधा देंगे जिसमें शुगर, ब्लड प्रेशर, हार्ट, आंखों का ईलाज, दंत चिकित्सा, हड्डी से जुड़ी बीमारियों इत्यादि की जांच की जाएगी जो पूरी तरह से निशुल्कः होगी।

स. जगजोत सिंह ने कहा कि इस सुविधा का लाभ जहां तख्त साहिब के समूचे स्टाफ को मिलेगा उसके साथ ही देश-विदेश से आने वाली संगत भी इसका लाभ उठा सकेंगी। उन्होंने कहा महंगाई के इस दौर में परिवार में बीमारी होने पर अस्पतालों के खर्च उठाना संभव नहीं हो पाता।
सरदार जगजोत सिंह सोही ने बताया की स्टाफ के दो लोगो के आपरेशन भी निशुल्क हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *