पटना के बिहटा में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, हथियार लहराते हुए भागे बेख़ौफ़ बदमाश

PATNA : राजधानी पटना में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है।पटना में गोलीबारी की घटनाएं हर दिन सामने आ रही है। इसी कड़ी में ताजा घटना बिहटा की है। बिहटा में अपराधियों ने गुरुवार की देर शाम प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद हथियार चमकाते हुए फरार हो गये। घटना बिहटा थाने के अख्तियारपुर गांव की है।
वही, घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बिहटा थाना के अहियापुर गांव में प्रॉपर्टी डीलर रविंद्र पासवान (45 वर्ष) बाजार से गुरुवार की शाम अपने घर लौट रहे थे। इसी क्रम में घर के नजदीक ही पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उन पर गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में रविंद्र पासवान बुरी तरह घायल हो गए। आनन-फानन में लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मोटरसाइकिल से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शरीर को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रविंद्र कुमार वर्षों से जमीन का कारोबार किया करते थे। गांव के लोगों ने आशंका जताई है कि जमीन के कारोबार में ही लेन-देन को लेकर उनकी हत्या की गई है। बिहटा थाना प्रभारी सरवर खान ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।



