Breaking Newsक्राइमदेशपटनाबिहार

पटना में शराब की बड़ी खेप बरामद, पति-पत्नी कर रहे थे कारोबार; पत्नी गिरफ्तार


PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां पुलिस की लाख दावों के बावजूद राजधानी में शराब तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। कंकड़बाग थाने की पुलिस ने इंदिरा नगर इलाके में एक मकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब जप्त किया है। बताया जा रहा है कि होली को देखते हुए एक दम्पति तस्कर द्वारा शराब की बड़ी खेप मंगाई गई थी। हालांकि छापेमारी के दौरान शराब तस्कर मौके से भागने में कामयाब रहा लेकिन उसकी पत्नी पुलिस के हत्थे चढ़ गई ।

वही, मौके से शराब की खेप के साथ महिला को गिरफ्तार किया गया है। शराब की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। होली पर्व को लेकर शराब की खेप को शराब तस्कर दंपति ने मंगवाया था। जिसे घर के कमरे में स्टोर करके रखा गया था। लेकिन किसी ने इस बात की जानकारी पुलिस को दे दी जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस छापेमारी की और मौके से भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद किया पुलिस की मानें तो जब्त किए गए शराब की कीमत लाखों में है। फिलहाल गिरफ्तार महिला से पूछताछ की जा रही है।

ककंड़बाग थाने के एसआई निशा ने बताया कि छापेमारी के दौरान शराब माफिया मौके से भागने में सफल हो गया. हालांकि, शराब माफिया की पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है. शराब की खेप को शराब माफिया किसी दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने की फिराक में लगा हुआ था. लेकिन उससे पहले ही शराब की अवैध खेप को पुलिस ने बरामद कर लिया. फरार शराब माफिया की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *