छपरा में अपराधियों ने स्कूल में घुसकर शिक्षिका को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर

छपरा :- बिहार के छपरा में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। छपरा में गोलीबारी की घटनाएं हर दिन सामने आ रही है। जहां अपराधियों ने शिक्षिका को उसके स्कूल के अंदर दिनदहाड़े घुसकर गोली मार दी और फरार हो गए। इस घटना के बाद स्कूल में अफरा तफरी का माहौल हो गया, वही शिक्षिका की हालत गंभीर है। PMCH में उनका इलाज चल रहा है। घटना ओपी थाना इलाके के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरार टोला की है।
वही, गोली लगने से जख्मी शिक्षिका का नाम नमिता कुमारी बताया जा रहा है, जो उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरार टोला में पढ़ाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगवार को भी शिक्षिका स्कूल बंद होने के बाद कार्यालय का कार्य कर रही थी तभी दो की संख्या में बाइक सवार अपराधी वहां पहुंचे और बैक टू बैक दो गोलियां मारी। गोली चलने की आवाज़ सुनकर स्कूल के स्टाफ मौके पर आये और घायल पड़ी शिक्षिका को लेकर नगरा पीएचसी पहुंचे, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया।
घायल शिक्षिका की बहन ने बताया की उनकी बहन कुमारी नमिता नगरा प्रखंड में उत्क्रमित मध्य विद्यालय , मुरारटोला में शिक्षिका हैं। उन पर एक दिन पूर्व भी हमला करने की कोशिश की गई थी। लेकिन बाइक सवार हमलावर सफल नही हुए थे। आज दुस्साहस का परिचय देते हुए उन्होंने शिक्षिका को स्कूल के अंदर घुसकर गोली मार दिया है। घटना के पीछे के कारणों की जानकारी किसी को नही है। वहीं चिकित्सक की माने तो घायल शिक्षिका की स्थिति चिंताजनक है। प्राथमिक उपचार के पश्चात जरूरत पड़ने पर ओपरेशन की संभावना अधिक है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया जा सकता है।



