पटना में नहाने के दौरान गंगा नदी में डूबे दो युवक, एक की मौत; दूसरे लापता की तलास जारी

पाटन :- पटना में गंगा किनारे NIT घाट पर एक बड़ा हादसा हो गया है। NIT घाट में नहाने के दौरान दो युवक गंगा नदी में डूब गए। इसमें एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक अभी भी लापता है। गंगा में डूबने से मरे युवक का नाम अमर शर्मा है। वह पटना के रामकृष्ण नगर थाना इलाके के ब्रह्मपुर निवासी मनोज शर्मा का बेटा था। वहीं दूसरे युवक को तलाश करने के लिए SDRF की सर्च ऑपरेशन जारी है। पानी में डूब रहे दोनों युवकों को SDRF ने बचाने की कोशिश की थी। जब SDRF टीम ने अमर को पानी से बाहर निकाला तब उसकी सांसे चल रही थी। अमर को जल्दी पीएमसीएच ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल अमर की बॉडी हॉस्पिटल में ही है।
वही, हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने SDRF की टीम से बहस करनी शुरू कर दी। उनके अंदर काफी आक्रोश था कि जब दोनों युवक डूब रहे थे तब SDRF की टीम कहां थी? अगर वह समय पर पहुंच जाती तो शायद आज दोनों युवक बच जाते। SDRF के जवानों ने भी अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने बार-बार दोनों युवकों को मना किया कि गहरे पानी में जाकर स्नान न करे मगर वे नहीं माने। उनकी लापरवाही के कारण ही आज यह हादसा हुआ है।



