एम. सी. डी. स्कूल गढ़ी मेंदू भजनपुरा में प्राकृतिक चिकित्सा सह योग शिविर संपन्न।

पूर्वी दिल्ली :- प्राकर्तिक चिकित्सा जागरूकता शिविर श्रंखला के अंतर्गत आई एन ओ और सूर्या फाउंडेशन ने आयुष मंत्रालय के विशेष सहयोग से योग शिविर आयोजित किया जिसके लगभग 150 लोगो का चिकिस्तसकिय परिक्षण जैसे बी.पी., शुगर, फुल बॉडी डायग्नोज़ किया गया। मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण शिविर को तीन भाग में बांटा गया| पहले भाग में लोगो का बी.पी./ शुगर लिया गया जिसका संचालन डॉ. तपस्या, डॉ. राकेश रंजन, डॉ. मंजीत कौर ,डॉ. अरुणा श्रीवास्तवा एवं अन्य डॉक्टर्स टीम द्वारा किया गया| दुसरे भाग में डॉ. आरती बंसल, डॉ. आदर्श , डॉ. इंदु शर्मा, डॉ. मधु भरद्वाज एवं डॉ. रूचि शर्मा जी की टीम द्वारा उनको रोग निवारण में प्राकृतिक चिकित्सा के विभिन्न अंगो द्वारा उनके रोग उनके रोग को कैसे ख़त्म किया जाये, बहुत विस्तृत जानकारी के साथ परामर्श दिया गया I तीसरे भाग में स्कूल के सभी बच्चों जिनकी संख्या 200 के लगभग थी,उनको दो भागो में डॉ. रूचि शर्मा , डॉ.मीनू बाली जी की टीम द्वारा योगाभ्यास कराया गया| अत्यंत प्रभावशाली ढंग से सम्पन्न हुए इस शिविर के तीनो भागो का दायित्व कुशल संचालन करने के लिए डॉ. मुकल भटनागर, डॉ. मदन गोपाल, डॉ. रूचि शर्मा एवं शिविर में पूर्वी दिल्ली के डॉक्टर्स टीम को प्रेसिडेंट संदीप अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।इस बात की प्रशंसा शिविर में उपस्थित ए.डी.ई. रामकिशन भारती ने की| शिविर के अंत में ए.डी.ई. का सम्मान किया गया और पूरे स्कूल टीचर्स एवं स्टाफ का सम्मान करते हुए प्रेसिडेंट संदीप अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस बात की जानकारी डॉ रुचि शर्मा ने प्रेस को दी।
कुणाल भगत



