Breaking Newsबांकाबिहारभागलपुरहेल्थ
राष्ट्रीय रक्तदाता प्रतिनिधि सम्मेलन में सम्मानित होंगी नसीमा।
दरभंगा में 11 एवं 12 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय रक्तदाता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन होगा।


भागलपुर निवासी नसीमा दिलकश जरूरतमंदों को रक्त की जरूरत के वक्त मदद कर रक्त उपलब्ध कराने के लिए जानी जाती है। उन्होंने रक्त दान करके और लोगो को रक्त दान के लिए प्रेरित करके राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई हैं।इसी उपलब्धि पर उन्हें 11 एवं 12 जनवरी 2025 को दरभंगा के गुंजन एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा राष्ट्रीय रक्तदाता प्रतिनिधि सम्मेलन में सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया हैं।उन्होंने प्रेस को बताया कि समर्पण मिथिला के तत्वाधान में दरभंगा में 11 एवं 12 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय रक्तदाता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन होगा, जिसमें देश भर के रक्तवीरो का सम्मान होगा। नसीमा दिलकश को रक्त दान करने और कराने के लिए पहले भी कई बार राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।



