Breaking Newsदेशपटनापूर्वी चम्पारणबिहार

मोतिहारी पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, विभिन्न मामलों में वांछित 135 गिरफ्तार व 48 लीटर शराब बरामद

मोतिहारी :- पुलिस अधीक्षक डॉ• कुमार आशीष, के नेतृत्व में मोतिहारी जिला पुलिस द्वारा दिनांक 12/13 नवंबर 2022 की अन्तर्मध्य रात्रि को 20:00 बजे से 02:00 बजे तक 06 घंटे का अवैध शराब का निर्माण, परिवहन, बिक्री, भंडारण, तस्करी की रोकथाम, राष्ट्रीय/राजकीय राजमार्ग के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती जिलों में वाहन चेकिंग हेतु विशेष अभियान चलाया गया था।

इस विशेष अभियान में कुल 135 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 06 व्यक्ति बलात्कार, 02 व्यक्ति अनुसूचित जाति/जनजाति संबंधित कांड एवं 18 व्यक्ति मद्यनिषेध कांड के आरोपी हैं। चलाए गए विशेष अभियान में वाहन चेकिंग के दौरान कुल 27 व्यक्तियों से विधिवत चालान काटा गया है। इस विशेष अभियान में कुल 48 लीटर शराब भी बरामद किया गया है।

मोतिहारी पुलिस द्वारा समय-समय पर इस तरह के सर्जिकल और स्विफ्ट विशेष अभियान के द्वारा अपराध नियंत्रण और निवारण के साथ-साथ लंबित कांडों में वांछित अभियुक्तों की लगातार गिरफ्तारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *