

भागलपुर,कुप्पाघाट के महर्षि मेही परमहंस महाराज के नए भवन का उद्घाटन करने आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत आ रहे है। संघ प्रमुख मोहन भागवत 10 फरवरी को भागलपुर पहुंचेंगे।उनके साथ आचार्य किशोर कुणाल भी रहेंगे।आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के इस दौरे को लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जानेका निर्देश पुलिस मुख्यालय ने जारी किया है। भारत सरकार द्धारा उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दिया गया है।इसको लेकर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, एसएसपी, एसपी समेत अन्य आलाधिकारी तैयारी में जुटे हैं। हाई लेवल मीटिंग कर अलर्ट भी जारी किया गया है।मोहन भागवत भागलपुर के कुप्पाघाट बरारी आएंगे।वे भागलपुर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे आरएसएस प्रमुख पर नक्सली और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई सहित अन्य आतंकी संगठनों का खतरे को लेकर अलर्ट किया गया है।इस दौरान भागलपुर सहित आस पास भी चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा तैनात रहेगी वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने प्रेस को बताया है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अभी हाल में मोहन भागवत ने कहा था कि जातिगत श्रेणी ब्राह्मणों की देन है भगवान के पास सारे लोग एक है। जिसको लेकर कई ब्राह्मण संगठनों ने आपत्ति जताई थी।
कुणाल भगत



