मोदी सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए कटिबद्ध है: अरविन्द सिंह
पटना: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि ई-श्रम पोर्टल पर 20 करोड़ से अधिक श्रमिक पंजीकरण करा चुके हैं, जो की एक नया कीर्तिमान है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं केंद्रीय श्रम एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव जी के मार्गदर्शन में मोदी सरकार देश के हर कामगार के बेहतर भविष्य के लिए समर्पित हो कर कार्य कर रही है और इस प्रयास में संगठित कामगार ही नहीं बल्कि असंगठित कामगारों को उनकी मजबूत पहचान दिलाने में सफल हो रही हैं ।
श्री अरविन्द ने कहा है कि ई – श्रम पोर्टल पर कम समय में ही 20 करोड़ से भी अधिक असंगठित कामगारों का पंजीकरण इसकी गवाही दे रहा है। सभी पंजीकृत श्रमिकों को आसानी से मिल रहा है विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ ।
ई-श्रम पोर्टल को असंगठित कामगारों का एक राष्ट्रीय डेटाबेस बनाने के लिए विकसित किया गया है, जिससे श्रमिकों को रोजगार योग्यता की अधिकतम प्राप्ति हो सके और उन्हें आपदा या महामारी जैसी कठिन परिस्थितियों में केंद्र व राज्य सरकारों से मदद प्राप्त करने में आसानी हो सके एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके।