Breaking Newsखेलमुंगेर

धरहरा में 2 करोड रुपए की लागत से बनने वाले स्टेडियम का विधायक ने किया शिलान्यास।

लाल मोहन महाराज की रिपोर्ट –

मुंगेर, मुंगेर जिले के धरहरा में जमालपुर के विधायक डॉ अजय कुमार सिंह ने धरहरा प्रखंड वासियों की चिर प्रतीक्षित मांग स्टेडियम निर्माण के मद्देनजर भवन निर्माण विभाग से 2 करोड रुपए की लागत से बनने वाले स्टेडियम का विधिवत पूजा अर्चना कर व नारियल फोड़ कर स्टेडियम निर्माण कार्य का शिलान्यास किया . वही इस अवसर पर एक दिवसीय फुटबाल मैच का कभी आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ने मुंगेर 11 महिला फुटबॉल टीम हवाई अड्डा सफियाबाद बनाम श्री शंकर स्पोर्टिंग क्लब धरहरा के बीच हुए फुटबॉल मैच के पूर्व दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया और हार्दिक शुभकामनाएं दी. इस मैच में धरहरा ने दो गोल से जीत दर्ज कर ट्राफी पर कब्जा जमाया. इस अवसर पर औड़ा बगीचा के पूर्व मुखिया पूर्ववेंदु नारायण सिंह उर्फ बबन सिंह ने खेल समाप्ति के बाद कहा कि जमालपुर विधायक के अथक प्रयास से यह काम संभव हुआ है. स्टेडियम निर्माण से यहां के खेल का विकास होगा. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य इंदुमती देवी, समाजसेवी चंद्रभूषण सिंह, गोपाल सिंह , कांग्रेस नेता पन्ना जी सहित अन्य थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *