
खगड़िया :- खगड़िया जिले में पुलिस गश्ती के क्रम में महेशखूंट पुलिस ने बाबू बगीचा रोहरी एवं मदारपुर गांव से नशे की हालत में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए महेशखूंट थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया गंगौर निवासी मोहम्मद तोफीदका पुत्र मोहम्मद साजिद को नशे की हालत में रोहड़ी से गिरफ्तार किया गया। जबकि मदारपुर गांव से अमित कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपी का चिकित्सीय जांच कराने के उपरांत नशे की पुष्टि हुई। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में सक्षम न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है। बता दे शराबबंदी कानून प्रभावी ढंग से कारगर हो के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस एवं उत्पाद विभाग द्वारा लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।