आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष मे रामधनी भगत डिग्री कॉलेज द्वारा निकाला गया झंडा यात्रा।
मुंगेर, रामधनी भगत डिग्री कॉलेज संग्रामपुर के तरफ से 75 वे स्वतंत्रा दिवस के पूर्व झंडा यात्रा निकाली गयी। इस यात्रा मे विद्यार्थियों ने झंडा लेकर कई देश भक्ति नारे लगाए एवम पूरे क्षेत्र की यात्रा की।
इस झंडा यात्रा मे सैकड़ो की संख्या मे छात्र छात्राए एवम कॉलेज स्टाफ सामिल थे, उन्होंने हाथ मे तिरंगा लिया हुआ था और भारत माता की जय। जय जवान जय किसान आदि नारे लगाए।
उनकी यात्रा मे कोई मोटरसाइकिल सवार भी थे। कॉलेज से शुरू हुई यात्रा पुनः नगर भ्रमण के बाद कॉलेज परिसर पहुच कर खत्म हुई जहाँ कॉलेज के प्राचार्य अशोक भगत एवम मनोज कुमार भगत ने छात्रों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि देश और देश के प्रतीको के प्रति सम्मान सभी देश वासियों को करना चाहिए जिससे देश प्रेम एवम देश सेवा की भावना जगी रहे। वही मनोज कुमार भगत ने कहा कि तिरंगा यात्रा रामधनी भगत डिग्री कॉलेज की तरफ से छात्रो एवम कर्मचारियों ने निकाल कर देश के प्रति प्रेम का संदेश दिया है।
इस यात्रा मे प्रचार्य अशोक भगत, मनोज कुमार भगत, विक्रम भगत, दिवाकर बमबम,विपुल, प्रह्लाद, दीपक, दयानंद,मुकेश, नीरज, राजा, रवि, प्रभात एवम सूरज आदि लोग सम्मलित हुए थे।
कुणाल भगत