Breaking Newsदेशपटनाबिहार
Munger: कार्यस्थल पर महिला उत्पीड़न रोकथाम की दी गई जानकारी।
कार्यक्रम की संचालन एवं अध्यक्षता करते हुए विशेष न्यायाधीश उत्पाद द्वितीय सह अध्यक्ष परिवाद समिति अनुपम कुमारी ने जानकारी साझा की।

मुंगेर :- व्यवहार न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को महिलाओं का उत्पीड़न एवं यौन उत्पीड़न रोकथाम और निवारण विषय पर पारित कानून की जानकारी दी गई. कार्यक्रम की संचालन एवं अध्यक्षता करते हुए विशेष न्यायाधीश उत्पाद द्वितीय सह अध्यक्ष परिवाद समिति अनुपम कुमारी ने जानकारी दिया कि 04 फरवरी 23 को सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के विशाखा वनाम राजस्थान राज्य में पारित निर्णय में दिए गए निर्देश के आलोक में पारित महिलाओं का उत्पीड़न, यौन उत्पीड़न रोकथाम और निवारण विषय पर कानून की जानकारी दी. इस अवसर पर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी मोनिका मेहता न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सोनम कुमारी सहित अन्य अधिवक्ता कार्यालय कर्मी एवं पीएलवी मौजूद थे.



