पटना में साइबर ठग ने CRPF जवान बन महिला डॉक्टर को बनाया शिकार, खाते से उड़ाये 3.57 लाख रूपये

पटना :- राजधानी में एक बार फिर साइबर ठग का मामला सामने आया है। जहां साइबर ठग ने महिला डॉक्टर सपना झा से सीआरपीएफ जवान बन लाखों की ठगी कर ली है। बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर को फोन पर 150 जवानों के लिए प्रिवेन्टिव मेडिसीन की मांग कर साइबर अपराधी ने चुना लगाया है। महिला डॉक्टर के खाते से 3 लाख 56 हजार 998 रूपए की निकासी साइबर अपराधी ने कर ली है।
दरअसल, पीड़ित महिला डॉकटर सपना झा पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र के आशियान नगर ,रामनगरी इलाके स्थित शिल्पा इन्क्लेव ब्लॉक ए में रहती है। महिला डॉक्टर के द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार साइबर ठग ने सीआरपीएफ का जवान बताकर उन्हें अपने बातों के झांसे में लेकर ठगी की घटना को अंजाम दिया है।
बता दें कि, साइबर अपराधी ने महिला डॉक्टर से 150 सौ जवानों के लिए प्रिवेंटिव मेडिसिन का अकाउंट एस्टीमेट अपने व्हाट्सअप नंबर 9735449869 पर भेजने को कहा था। इसके बाद ठगों ने उनके अकाउंट से 3 लाख 56 हज़ार 998 रूपए निकाल लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार साइबर ठग ने व्हाट्सअप पर ओटीपी भेज पीड़ित महिला डॉक्टर सपना झा के अकाउंट में 8 हजार 450 रुपय 16 पैसे छोड़ लगभग चार बार में 3 लाख 56 हज़ार 998 रूपए की निकासी कर ली है फिलहाल ठगी होने की जानकारी मिलते ही पीड़ित महिला डॉक्टर राजीव नगर थाना पहुंच लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई है। साथ ही साइबर सेल को भी आवेदन दिया है