Breaking Newsक्राइमदेशपटनाबिहार

पटना में शराब पिलाकर नर्स से रेप, अश्लील वीडियो बना करता था ब्लैकमेल; गिरफ्तार

पटना :- बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल पत्रकार नगर थाना इलाके के एक निजी अस्पताल में नर्स से रेप की घटना को अंजाम देकर वीडियो बनाने का मामला सामने आने के बाद खलबली मच गई।हालाकि मामले में पुलिस ने आरोपित कंपाउंडर राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी लखीसराय जिले के महेशपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। मूल रूप से नालंदा की रहने वाली 32 साल की नर्स ने बताया कि वह राजधानी के कंकड़बाग सचिवालय कालोनी स्थित एक निजी अस्पताल में काम करती है। इसी अस्पताल में राजेश नाम का कंपाउंडर भी काम करता है। अस्पताल के निदेशक ने उसे रहने के लिए परिसर में ही एक कमरा दे रखा है। पीड़िता ने पुलिस को दिये बयान में इस बात की जानकारी दी है की अप्रैल 2021 में राजेश एक दिन खाना बनाने के बहाने कमरे में आया। वह शराब की बोतल भी साथ लेकर आया था। उसने नर्स को भी शराब पिलाई और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया था।सिलसिला यही नही रुका बल्कि वीडियो दिखा कर वह नर्स को ब्लैकमेल करता था। यहां तक की होटल में बुलाकर उसका यौन शोषण करता था। राजेश की हरकतों से वह मानसिक और शारीरिक रूप से लगातार प्रताड़ित हो रही थी। इसके बाद उसने हॉस्पिटल में ही अपने साथ काम करने वालों कोसारी चीजों की जानकारी दी और सभी की सलाह मिलने पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़ित द्वारा अपने लिखित f.i.r. में इस बात की जानकारी दी गई है कि जब उसने कंपाउंडर द्वारा के जा रहे को कुकृत्य का विरोध किया तब कंपाउंडर ने उसे न केवल वीडियो वायरल करने की धमकी दी बल्कि उसे जान से मारने की भी धमकी दी। पटना पुलिस के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है प्रथम दृष्टया आरोप सही पाते हुए कंपाउंडर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है और पूरे मामले की छानबीन जारी है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *