Breaking Newsपटनाबिहारमुंगेरहेल्थ

चंदन कुमार सिंह के स्पोर्ट कोटा से प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी बनने से इलाके में खुशी।

इन्हें मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के तहत बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति मिली है।

चंदन कुमार सिंह के स्पोर्ट कोटा से प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी बनने से इलाके में खुशी।

छवि लाल झा की रिपोर्ट।
संग्रामपुर प्रखंड के बलिया पंचायत अंतर्गत सुपौर जमुआ निवासी चंदन कुमार सिंह के स्पोर्ट कोटा से प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी बनने से इलाके में खुशी का माहौल है। सुपौर जमुआ ही नहीं बल्कि इन्होंने आसपास के क्षेत्र का भी गौरव बढ़ाया है। इन्हें मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के तहत बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति नियमावली 2023 के आधार पर पंचायती राज विभाग बिहार सरकार पटना के अंतर्गत प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं अपने हाथों सौंपा। बिहार सरकार पटना के अंतर्गत प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी बनाए जाने पर इंडोर स्टेडियम मुंगेर के प्रांगण में मुंगेर जिला खो खो संघ जन कल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरमोहन सिंह के नेतृत्व में वरीय उपसमाहर्ता सह मुंगेर जिला खेल पदाधिकारी चंदन कुमार ने पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया। बताते चलें कि चंदन कुमार र्सिंह अंतर्राष्ट्रीय लांस बाल खिलाड़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *