Breaking Newsबिहारभागलपुर

गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी पहुंचे भागलपुर, कहा – “गांधी जी को भगवान मत बनाइए, इंसान रहने दीजिए”।

राजीव रंजन

भागलपुर/- शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रपौत्र और वरिष्ठ गांधीवादी चिंतक श्री तुषार गांधी का आगमन भागलपुर स्थित टी.एम.भट्टाचार्य स्नातकोत्तर गांधी विचार विभाग में हुआ। दोपहर लगभग 01:00 बजे पहुंचे तुषार गांधी जी का संस्थान में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई, जिसके उपरांत विभागाध्यक्ष डॉ. अमित रंजन सिंह ने उन्हें बुके भेंट कर अभिनंदन किया। वहीं, वरिष्ठ शिक्षक डॉ. उमेश प्रसाद नीरज ने अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित शिक्षक, समाजसेवी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इस सम्मान समारोह में विभाग के श्री गौतम कुमार, श्री मनोज कुमार दास, डॉ. देशराज वर्मा, डॉ. सीमा कुमारी, जेआरएफ नरेन नवनीत, तथा हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. योगेंद्र महतो मौजूद रहे। साथ ही गांधीवादी विचारक मनोज मीता, समाजकर्मी उदय जी, जनप्रिय के गौतम, गांधी पीस फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता, टीएनबी कॉलेज से मुश्फिक आलम, डॉ. अजीत, इतिहास विभाग के रविशंकर चौधरी, राजनीति विज्ञान की डॉ. रुचि श्री, सोमेश पांडे, सोनल पांडे, मूर्तिकार संजीव कुमार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।


शोध छात्र गौरव कुमार मिश्रा, नीरज कुमार निर्मल, करण कुमार राणा, सुजीत कुमार, प्रिंस कुमार, सुमित कुमार, अमृता कुमारी, बी. जीनत, संजीव रविदास, सरस्वती सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय नागरिक भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तुषार गांधी ने कहा,

“गांधी जी को भगवान मत बनाइए, गांधी को इंसान रहने दीजिए। उनके विचार और आदर्श ही हमारे सच्चे मार्गदर्शक हैं। हमें गांधी जी को एक सामान्य मनुष्य के रूप में स्वीकार कर, उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है।”

उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को दोपहर 2:00 बजे वृंदावन हॉल में आयोजित सभा में भाग लेने का आमंत्रण भी दिया।

इस अवसर ने गांधी विचारधारा के प्रति युवाओं और आम जनता में नई ऊर्जा का संचार किया और यह स्पष्ट किया कि आज भी गांधी के विचार समाज के लिए प्रासंगिक और प्रेरणास्रोत हैं।

Related Articles